Home » Uncategorized » दाड़लाघाट-कंसवाला-पारनू मार्ग बना दरिया,लोग हुये परेशान

दाड़लाघाट-कंसवाला-पारनू मार्ग बना दरिया,लोग हुये परेशान

Share:

दाड़लाघाट :-दाड़लाघाट-कंसवाला-पारनू संपर्क मार्ग पर बरसात के कारण 10 से 15 मीटर सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त अध्यापक धनीराम चौधरी व कृष्ण चंद चंदेल के घर से बाडूबाड़ा मंदिर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग तक सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। गुरुवार दोपहर बारिश थमने के बाद दोनों विद्यालयों से छुट्टी होने पर बच्चों को डंगे के सहारे होकर निकलना पड़ा, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर ढलान होने के कारण बारिश का पानी इसी हिस्से में जमा हो जाता है। उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने से पानी धीरे-धीरे सड़क से नीचे चौधरी परिवार के खेतों में पहुंच रहा है, जिससे खेतों और फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच-छह वर्ष पहले जयपाल चौधरी के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने सड़क के ऊपरी हिस्से में एक नाली का निर्माण कराया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में वह बंद हो गई। इसके चलते हर बरसात में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके तथा किसानों की भूमि और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *