अर्की:-भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक प्रधान कृष्ण चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने असंतोष जाहिर किया कि सरकार ने अभी तक पेंशनरों की 14 सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अगर सरकार 31जुलाई तक पेंशनरों की सभी मांगों को नहीं मानती है तो पेंशनर्स फिर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। हमारा सरकार से आग्रह है कि समय रहते पेंशनरों की लंबित मांगों को माने। बैठक में जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा उन्होंने बताया कि हमारी संघर्ष समिति सरकार से मांगे मनवाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है और उम्मीद है कि सरकार इस पर अवश्य विचार करेगी। बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे






