Home » Uncategorized » नन्हे कलाकारों ने रंगों से उकेरी कल्पनाओं की दुनिया द एसवीएन स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने सामूहिक चित्रकला में दिखाई प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम भावना का दिया परिचय

नन्हे कलाकारों ने रंगों से उकेरी कल्पनाओं की दुनिया द एसवीएन स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने सामूहिक चित्रकला में दिखाई प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम भावना का दिया परिचय

Share:

कुनिहार:-
द एसवीएन स्कूल कुनिहार में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित गतिविधि में छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों ने सामूहिक रूप से आकर्षक चित्र तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकला कौशल का परिचय दिया। विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई कलाकृति ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विद्यालय अध्यापिका पूनम ठाकुर ने बताया कि चित्रकला गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर जीवंत रूप दिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने समूह में कार्य करते हुए आपसी तालमेल और टीम भावना का परिचय दिया। प्रत्येक विद्यार्थी ने चित्र को आकर्षक बनाने में अपनी भूमिका निभाई। बच्चों के उत्साह और रचनात्मक सोच से तैयार सामूहिक चित्र कला प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया।

विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे मंच प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है। चित्रकला, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने सामूहिक चित्रकला के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और टीम भावना का शानदार परिचय दिया है। बच्चों की ओर से तैयार कलाकृति उनकी मेहनत और कला के प्रति रुचि को दर्शाती है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को भविष्य में भी चित्रकला सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *