कुनिहार:-
कुनिहार मे जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ सोलन की बैठक का आयोजन, जिला प्रधान सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संघ से जुडे सेवानिवृत्त पटवारी कानूनगो सहित सभी तहसील ईकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में पटवारी कानूनगो अपने कार्य क्षेत्र में जिन समस्यायों का सामना कर रहें है ,उन पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में भू अभिलेख मेनुअल 1992 को आज के समय के अनुरूप संशोधित किए जाने बारे चर्चा की गई एवं जिला सोलन में लंबित बंदोबस्त कार्य जोकि किया जाना अनिवार्य है, के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पटवारी की लम्बित भर्ती प्रकिया बारे संज्ञान लिया गया ,क्योंकि पटवारियों की कमी के कारण विभिन्न पटवारियों के पास अतिरिक्त कार्यभार है , जिस कारण आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा पटवारी कानूनगो की विभिन्न समस्याओं के हल को लेकर गठित, “बलवान कमेटी” की सिफारिशों को लागू करने बारे चर्चा की गई । पटवारी कानूनगो को मिलने वाले भत्तों को बढाने बारे चर्चा की गई। आज के समय में जहां हर कार्य को तुरंत करने के लिए सरकार द्वारा आदेश प्राप्त होते है, एवं जिसके निष्पादन हेतु पटवारी कानूनगो को तुरंत मौका निरीक्षण करने के आदेश मिलते है , तो पटवारी कानूनगो तुरंत अपने निजी वाहन से ,या कोई और वाहन मंगवाकर , कार्यो का निष्पादन करते है। परन्तु आज के समय में वर्ष 1990 के समय के भत्ते चल रहे है जैसे यात्रा भत्ता मात्र 150/- रूपये प्रति माह मिलता है। इसलिए सरकार द्वारा भत्तों की बढौतरी की जानी अति आवश्यक है। बैठक में पटवारी कानूनगो के पदौन्नति कोटे को लेकर चर्चा की गई जिसमें 60% से बढाकर 100% करनें की मांग उठाई गई। बैठक में चर्चा उपरांत, प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त संघ के पदाधिकारी सूरज प्रकाश, रमेश चंदेल, बाल किशन , हीरा सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष अमन साहिबी, दिनेश कपिला सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।






