Home » Uncategorized » ज़िला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट मीनाक्षी ठाकुर की जीत पर कशलोग में आभार एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन

ज़िला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट मीनाक्षी ठाकुर की जीत पर कशलोग में आभार एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट।:- भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट मीनाक्षी ठाकुर की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में उनके निवास स्थान गांव कशलोग में आभार एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा दाड़ला मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मीनाक्षी ठाकुर ने चुनाव में मिले जनसमर्थन और विश्वास के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *