Home » Uncategorized » नही रहे ग्राम पंचायत पारनू के पूर्व प्रधान केशव राम, लंबे समय से अस्वस्थ रहने के उपरांत हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

नही रहे ग्राम पंचायत पारनू के पूर्व प्रधान केशव राम, लंबे समय से अस्वस्थ रहने के उपरांत हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

Share:

दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत पारनू के पूर्व प्रधान केशव राम के लंबे समय से अस्वस्थ रहने के उपरांत हुए निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक अर्की संजय अवस्थी, समाजसेवी करमचंद कौशल, ग्राम पंचायत पारनू की प्रधान कांता शर्मा, पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान गोपाल कृष्ण, पूर्व उपप्रधान मनी राम ठाकुर, दिनेश महाजन, बंसत राम, धनी राम, हीरा लाल, हरि राम, ललित, संजय, हेमंत वर्मा, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, दाड़ला प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, ग्राम पंचायत रौड़ी के उपप्रधान मदन शर्मा, ग्राम पंचायत बरायली के प्रधान कृष्ण चंद भट्टी, ग्राम पंचायत चाखड़ के प्रधान उपेंद्र वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर दास अरोड़ा, जगदीश, मनोज, अनिल, तिलक गौतम, तथा जय सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय केशव राम एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। पूर्व प्रधान के रूप में उन्होंने ग्राम पंचायत पारनू के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *