Home » Uncategorized » ऑसम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम किया रोशन,मिस नॉर्दर्न इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब किया अपने नाम

ऑसम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम किया रोशन,मिस नॉर्दर्न इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब किया अपने नाम

Share:

दाड़लाघाट:-जिला सोलन की तहसील अर्की के पंचायत हनुमान बड़ोग की निवासी ऑसम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करते हुए मिस नॉर्दर्न इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 8 जून को पंचकूला में अमित भाटिया, फीट ऑफ फायर एवं बैकबेंचर्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑसम शर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व, प्रभावशाली मंच प्रस्तुति, बेहतरीन रैंप वॉक और समर्पण से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए विजेता का ताज हासिल किया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिस यूनिवर्स इंडिया मनीका विश्वकर्मा ने पहनाकर सम्मानित किया। ऑसम शर्मा, सीता राम शर्मा एवं रंजना शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चेल्सी शिमला से प्राप्त की तथा वर्तमान में सेंट बेड्स कॉलेज शिमला में अध्ययनरत हैं। अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए ऑसम शर्मा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नॉर्दर्न मॉडलिंग एजेंसी को दिया। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने अपनी इस सफलता को उन सभी युवाओं को समर्पित किया जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से प्रयास कर रहे हैं। ऑसम शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिला सोलन और हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *