Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत मांगू में हुआ ग्राम सभा का आयोजन

ग्राम पंचायत मांगू में हुआ ग्राम सभा का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत मांगू में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान वीना देवी ने की। ग्राम सभा में कुल 148 ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। बैठक के दौरान पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रस्तावों एवं योजनाओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्राम पंचायत प्रधान वीना देवी ने ग्राम सभा में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से ही विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। पंचायत ने भविष्य में भी ग्रामवासियों से इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत सचिव लायक राम, उपप्रधान राजेश पुरी, वार्ड सदस्य सोनिया, नीलम, राजेंद्र, चंद्र प्रकाश, कांता देवी, एमएलआईएस सोलन के अध्यक्ष विद्या सागर ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *