Home » Uncategorized » अर्की में बाइक चोरी के आरोपी गिरफ्तार

अर्की में बाइक चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Share:

अर्की:-सात जुलाई को अर्की निवासी नावेद ने पुलिस थाना अर्की में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने दिनांक 4 जुलाई की रात्रि को अपनी मोटरसाइकिल ब्लू स्टार स्कूल, अर्की के समीप सड़क किनारे खड़ी की थी। अगले दिन प्रातः जब वह उक्त स्थान पर पहुँचे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर पर भी मोटरसाइकिल की काफी तलाश की, किन्तु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 04/05-07-2026 की रात्रि को उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई । चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000/- है। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना अर्की में अभियोग पंजीकृत कर मामले का अन्वेषण प्रारम्भ किया गया। अन्वेषण के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी में बाइक चोरी के एक अन्य मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस थाना अर्की की टीम पुलिस थाना सुन्नी पहुँची तथा दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि अर्की से चोरी हुई उक्त मोटरसाइकिल भी उन्होंने ही चोरी की थी। इसके उपरांत पुलिस थाना अर्की की टीम ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर दोनों आरोपियों निवासी मोहल्ला सड़क, समीप अनाज मंडी, पटियाला (पंजाब), आयु 24 वर्ष तथा मोहल्ला सड़क, समीप अनाज मंडी, पटियाला (पंजाब), आयु 24 वर्ष को दिनांक 18-07-2026 को इस मामले में गिरफ्तार (ट्रांसफर अरेस्ट) किया। दोनों आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनके द्वारा अन्य स्थानों पर भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है या नहीं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *