शिमला: आकाश इंस्टीट्यूट की संजौली (शिमला) शाखा के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में संस्थान के 4 छात्रों ने 550 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 विद्यार्थियों ने 500 से ज्यादा अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
550 से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रमुख छात्रों में संचित छतवाल (574 अंक)धीरज कुमार (572 अंक) और हर्षित वर्मा (567 अंक) शामिल हैं।
इस शानदार सफलता पर संस्थान की संजौली शाखा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। अपने बच्चों की सफलता देखकर माता-पिता बेहद खुश नजर आए और उन्होंने संस्थान के शिक्षकों, स्टडी मटीरियल और टेस्ट सीरीज की तारीफ की।
संस्थान के निदेशकों ने सभी सफल छात्रों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक नतीजा विद्यार्थियों की दिन-रात की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का फल है। कार्यक्रम के अंत में सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।






