कुनिहार
कुनिहार क्षेत्र के ऊंचा गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के लिए आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में CHC कुनिहार के डॉ. आयुष के नेतृत्व में लोगों के BP, Sugar और TB की निशुल्क जांच की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर निखिता, आशा वर्कर नीलम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
शिविर के सफल आयोजन पर कुसुम, अनुपमा और नीलम ने डॉ. आयुष व समस्त स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के शिविर समय-समय पर लगते रहने चाहिए ताकि दूरदराज के गांवों के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।






