Home » Uncategorized » कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न नशे के खिलाफ सख्त प्रस्ताव पास, 5 साल तक पंचायत सुविधाओं से वंचित रखने का निर्णय

कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न नशे के खिलाफ सख्त प्रस्ताव पास, 5 साल तक पंचायत सुविधाओं से वंचित रखने का निर्णय

Share:

कुनिहार
कुनिहार पंचायत के *तालाब मंदिर परिसर* में ग्राम सभा की पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखे।
*विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
ग्राम सभा में *सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली व अन्य विकास कार्यों* सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से पंचायत को अवगत कराया।
*नशे के खिलाफ ऐतिहासिक निर्णय*
पंचायत की तरफ से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के अंतर्गत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि *यदि कुनिहार पंचायत का कोई भी नागरिक नशे से संबंधित किसी कार्य में संलिप्त पाया गया, तो उस परिवार को अगले पांच वर्षों तक पंचायत से मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा।*
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना पंचायत की प्राथमिकता है और इस निर्णय से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका *उचित समाधान करने का आश्वासन* भी दिया।
ग्राम सभा का उद्देश्य ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *