Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत गोयला में 28 जुलाई को लगेगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 प्रकार की होंगी जांचें

ग्राम पंचायत गोयला में 28 जुलाई को लगेगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 प्रकार की होंगी जांचें

Share:

गोयला पवन सिंह:-

ग्राम पंचायत गोयला में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 जुलाई (मंगलवार) को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वस्थ भारत फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश तथा ग्राम पंचायत गोयला के संयुक्त सौजन्य से पंचायत परिसर में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में योग्य प्रशिक्षित डॉक्टरों एवं आयुर्वेदाचार्यों द्वारा आधुनिक मशीनों की सहायता से लगभग 43 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी। इनमें रक्तचाप (बीपी), शुगर, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड, यूरिक एसिड, विटामिन डी-3, लिवर जांच, गर्दन एवं रीढ़ संबंधी समस्याओं की जांच, जोड़ों के दर्द सहित अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध करवाना है ताकि विभिन्न बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सके। शिविर में जरूरतमंद लोगों को उचित मूल्य पर आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान ने पंचायत सचिव, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों, पंचायत के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही लोगों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *