Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » 2 अगस्त से पूरे हिमाचल में शुरू होगा “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान”, एक साथ लगेंगी 250 से अधिक सदस्यता कैनोपी

2 अगस्त से पूरे हिमाचल में शुरू होगा “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान”, एक साथ लगेंगी 250 से अधिक सदस्यता कैनोपी

Share:

ब्यूरो:-

आम आदमी पार्टी द्वारा 2 अगस्त से पूरे हिमाचल प्रदेश में “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” की शुरुआत की जा रही है। अभियान का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश प्रभारी रितु राज झा द्वारा मंडी से किया जाएगा। यह अभियान आगामी तीन महीनों तक पूरे प्रदेश में निरंतर चलाया जाएगा।

अभियान के पहले ही दिन पूरे हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ 250 से अधिक सदस्यता कैनोपी लगाई जाएंगी। इन कैनोपी के माध्यम से आम जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों से संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने कहा कि यह अभियान प्रदेशभर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 2 अगस्त को अपने निकटतम सदस्यता कैनोपी पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें तथा ईमानदार, पारदर्शी और जनहित की राजनीति को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

जारीकर्ता:अशोक चंदेलप्रदेश प्रवक्ताआम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *