Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » सड़क के गड्ढे भरने पहुंचे PWD कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुआ मरम्मत कार्य

सड़क के गड्ढे भरने पहुंचे PWD कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुआ मरम्मत कार्य

Share:

दाड़वा पवन सिंघ

बरसात के मौसम में सड़कों पर बने गड्ढों से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) उपमंडल चंडी के कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से बढ़लग-बनलगी सड़क पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य कर रहे थे।बताया जा रहा है कि गुरुवार को विभाग के कर्मचारी दाड़वा पंचायत के सिंबल की सेर (सन) क्षेत्र में पहुंचे, जहां सड़क पर काफी गहरा गड्ढा बना हुआ था। कर्मचारियों ने जैसे ही मरम्मत कार्य शुरू किया, एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें काम करने से रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान उक्त व्यक्ति ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट पर भी उतर आया। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) और एसडीओ मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी तुरंत कुठाड़ पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर बने गहरे गड्ढे की मरम्मत करवाई गई, जिसके बाद यातायात को सुचारू बनाया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सड़क मरम्मत और विकास कार्यों में विभाग का सहयोग करें, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *