Home » Uncategorized » आम आदमी पार्टी का “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुनिहार से हुआ शुभारंभ

आम आदमी पार्टी का “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुनिहार से हुआ शुभारंभ

Share:

ब्यूरो
आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” का शुभारंभ आज 2 अगस्त 2026 से किया गया। इसी कड़ी के अंतर्गत अर्की विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत कुनिहार शहर से की गई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजिंदर कौशल, संगठन मंत्री हरदेव महाजन, विधानसभा सचिव हरीश शर्मा, विधानसभा ऑब्जर्वर रणबीर मंधोत्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
पार्टी नेताओं ने बताया कि “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” अगले तीन महीनों तक लगातार चलेगा। इस दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी बड़े एवं छोटे बाजारों, गांवों तथा पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर विधानसभा इंचार्ज सदस्यता अभियान अशोक चंदेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *