Home » Uncategorized » हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर लौटेंगे कुनिहार के युवा, 11 अगस्त को शिवालयों में होगा गंगाजल से जलाभिषेक

हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर लौटेंगे कुनिहार के युवा, 11 अगस्त को शिवालयों में होगा गंगाजल से जलाभिषेक

Share:

कुनिहार:-
सावन माह के पावन अवसर पर हर हर गंगे शिव कांवड़ समिति कुनिहार का 13 सदस्यीय दल रविवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। दल हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए 10 अगस्त को कुनिहार पहुंचेगा। इसके उपरांत 11 अगस्त को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में स्थापित स्वयंभू शिवलिंगों का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
हरिद्वार के लिए प्रस्थान करने से पूर्व कांवड़ यात्रा दल के सदस्यों ने प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट, प्राचीन शिव मंदिर तालाब तथा प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग एवं अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।
हर हर गंगे शिव कांवड़ समिति के पदाधिकारी राधा रमण शर्मा ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि कुनिहार क्षेत्र का युवा वर्ग पुरातन सनातन परंपराओं को जीवंत रखने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हर हर गंगे शिव कांवड़ संघ के सबसे कम आयु का 13 वर्षीय आदित्य भोला भी कावड़ दल के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर कुनिहार पहुंचेंगा, जो युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा दल में आदित्य भोला, पार्थ भोला, रूपेश भोला, जय भोला, परीक्षित भोला, मृदुल भोला, सचिन भोला, कार्तिक भोला, दिव्यांश भोला, क्षितिज भोला, नीतीश भोला, गौतम भोला तथा सक्षम भोला शामिल हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से कांवड़ यात्रा की सफलता एवं सभी कांवड़ियों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *