अर्की:-उप मंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक हुई! बैठक की अध्यक्षता एसडीएम निशांत तोमर ने की।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस एतिहासिक चौगांन अर्की में मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
इस मौके पर नगर पंचायत के पार्षदों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






