कुनिहार
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार जिला सोलन में एनसीसी कैडेट्स की ओर से परेड का आयोजन किया गया।फर्स्ट एचपी बॉयज बटालियन एनसीसी सोलन से आए पर्सनल इंस्ट्रक्टर राजेंद्र कुमार ने 50 एनसीसी कैडेट को परेड करवाई।इसमें सभी एनसीसी सेकंड ईयर कैडेट्स ने भाग लिया ।परेड के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन के एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने सभी बच्चों को एनसीसी में रहकर देश की सेवा करने का आहान किया।
50 एनसीसी कैडेट्स ने परेड में भाग लिया व इस दौरान कैडेट्स को ड्रिल पॉइंट 22 राइफल की जानकारी भी दी गई ।






