Home » Uncategorized » काँवड़ियों का कुनिहार पहुँचने पर हुआ ज़ोरदार स्वागत ।

काँवड़ियों का कुनिहार पहुँचने पर हुआ ज़ोरदार स्वागत ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सोमवार सायं गंगोत्री व हरिद्वार से पवित्र पावन जल की कावड़ लेकर पहुंचे कुनिहार जनपद के कांवड़ियों का सिविल हॉस्पिटल के पास फुल मालाओं व पटाखे फोड़ कर जोरदार स्वागत किया गया ।स्वागत के लिए पहुंचे सेंकड़ो लोगो ने भोले के जयकारो के साथ सभी कवड़ियो पर पुष्प वर्षा करते हुए नाचते गाते हुए भव्य

शोभायात्रा निकाली,जोकि सिविल हॉस्पिटल से आरम्भ हो कर पुराना बसस्टेंड पहुंची व वन्हा से मुख्य बाज़ार होते हुए राज दरबार परिसर पहुंची,जंहा शिव कावड़ सेवा समिति के सदस्यों ने आरती व तिलक लगा कर सभी कांवड़ियों का स्वागत किया ।इस दौरान कावड़ पूजन के पश्चात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया,जिसमे भोले शंकर के सुंदर भजनों पर भक्तों ने आनंद लिया ।इस दौरान कावड़ संघ की और से पंडाल में मौजूद सभी भक्तजनों के लिए दूध जलेबी ,फ़्रूटचाट सहित शीतल पेय का वितरण प्रसाद के तौर पर किया गया।

शिव कावड़ संघ के वरिष्ठ सदस्यों विनोद भारद्वाज व राधा रमण शर्मा ने बताया की,आज भोले शंकर के जयकारो के बीच सावन की शिवरात्रि पर शिव तांडव गुफा में विराजमान स्वयंभू शिव पिंडी पर जलाभिषेक दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा ।इस दौरान हाटकोट शिव मंदिर ,तालाब के प्राचीन शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भी कांवड़िये परिवार सहित जलाभिषेक करेंगे ।
राजदरबार परिसर में चल रहे शिवमहापुराण का विधिवत समापन होगा व यज्ञ पूर्णाहुति के पश्चात शिव भक्त विशाल भंडारे के लजीज व्यंजनों का आनंद लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *