Home » Uncategorized » डा प्रशांत गौतम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिजम एंड ट्रैवल मैनेजमेंट आई आई टी टी एम ग्वालियर मध्यप्रदेश के निदेशक नियुक्त स्वस्तिक गौतम सहित आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल व पंजाब इकाई ने भी दी बधाई

डा प्रशांत गौतम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिजम एंड ट्रैवल मैनेजमेंट आई आई टी टी एम ग्वालियर मध्यप्रदेश के निदेशक नियुक्त स्वस्तिक गौतम सहित आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल व पंजाब इकाई ने भी दी बधाई

Share:

बीबीएन

हिमाचल प्रदेश के पंजगाई से संबंध रखने वाले डा प्रशांत गौतम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिजम एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (आईआईटीटी एम) ग्वालियर मध्यप्रदेश में निदेशक पद पर तैनात किया गया है। ये आदेश केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने जारी किए है। पूरे प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व की बात है। गौतम की तैनाती पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, डा मलिका नड्डा,ओ एस डी सुदर्शन

संख्यांन, जिला बिलासपुर भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम गौतम, जे ई अरुण गौतम, पूर्व जिप सदस्या सावित्री गौतम, वकील पीयूष चंदेल, देवेश चंदेल, पंजाब आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री परविंदर नेगी, राष्ट्रीय नेता, पी एस सोलंकी,आदितय तकियार, शमशेर सिंह चौहान, पी यू से निवर्तमान अध्यक्ष गौरववीर सोहल, सचिव प्रदेश,जसकरण भुल्लर आशीष, कार्तिक, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम, पी यू यू आई एच टी एम के डायरेक्टर जसविंदर ठाकुर, मैडम पूजा, किरण, युवराज, कविता शांति गौतम, योगिता गौतम आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है। उक्त नेताओं ने उमीद जताई कि गौतम इसी तरह आगे बढ़ते रहे और प्रदेश का नाम रोशन करते रहे। उल्लेखनीय है कि डा प्रशांत गौतम पूर्व विधायक दिवंगत डा बाबु राम गौतम के भतीजे हैं व पंजाब यूनिवर्सिटी यू आई एच टी एम विभाग के चेयरमैन व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हैं।

गौरतलब है कि आई आई टी टी एम पर्यटन और यात्रा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है। इसका मुख्यालय ग्वालियर, मध्य प्रदेश में है। संस्थान का उद्देश्य पर्यटन, यात्रा, आतिथ्य और संबंधित क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।
आई आई टी टी एम की स्थापना 1983 में हुई थी। संस्थान पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन से जुड़े शिक्षण, प्रशिक्षण, शोध और क्षमता निर्माण के कार्य करता है। इसके प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रमों में पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन से संबंधित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल हैं।
आई आई टी टी एम के प्रमुख केंद्र ग्वालियर, भुवनेश्वर, नोएडा, नेल्लोर और गोवा में हैं। संस्थान पर्यटन उद्योग, सरकारी विभागों और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास और पेशेवर प्रशिक्षण को बढ़ावा देता है।
भारत में पर्यटन को रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में आई आई टी टी एम की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्थान पर्यटन प्रबंधन के साथ-साथ सस्टेनेबल टूरिज्म, ट्रैवल ट्रेड, टूर ऑपरेशन, हॉस्पिटैलिटी और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों पर भी काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *