अर्की। उप-मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन चौगान मैदान अर्की में किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अर्की निशांत तोमर करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उप-मंडल प्रशासन ने लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।







