Home » Uncategorized » नाग पंचमी की पावन अवसर पर श्री महू नाग जी के जेष्ठ स्थान बागी रख में लगाया जाएगा विशाल भंडारा l

नाग पंचमी की पावन अवसर पर श्री महू नाग जी के जेष्ठ स्थान बागी रख में लगाया जाएगा विशाल भंडारा l

Share:

चंडी पवन सिंघ

सोमवार 17 अगस्त नाग पंचमी के पावन अवसर पर जगजीत नगर पंचायत के अंतर्गत तहसील कसौली जिला सोलन गांव बागी रख में श्री मूल महू नाग जी महाराज के ज्येष्ठ स्थान गांव बागी रख में नाग पंचमी को बहुत ही हर्षो उल्लाष और उमंग के साथ मनाया जाएगा l इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गांव बागी के स्थानीय निवासी हुक्मी दत्त ने बताया कि बागी रख श्री माहू नाग जी महाराज जी का जेष्ठ स्थान है l यह दिवस मंदिर के

स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा हैl पौराणिक कथा के अनुसासर है कि महाभारत के समय में दानवीर कर्ण ने पहली बार यह स्थान लिया था l महावीरकर्ण ने भगवान श्री कृष्ण से वरदान लेकर के नाग रूप धारण किया था l यहां पर जो भी श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ जो भी मनौती मांगता है उसकी मनौती अवश्य पूरी होती है l मंदिर समिति ने इस भंडारे के लिए उचित प्रबंध किया है l मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों से इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *