Home » Uncategorized » भाजपा ने निकाली अर्की में तिरंगा यात्रा

भाजपा ने निकाली अर्की में तिरंगा यात्रा

Share:

अर्की में भाजपा की तिरंगा यात्रा

अर्की, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अर्की मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा सहित भाजपा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य तिरंगे को हर भारतीय के घर तक पहुंचाकर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना था। अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिली और इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी कड़ी में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। भाजपा की ओर से भी देशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जा रहा है।

अर्की में तिरंगा यात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ आगे बड़ा! यात्रा अर्की के पुराने बस अड्डे तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा!
यात्रा में भाजपा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *