Home » Uncategorized » पंचायत बागा-करोग, खारसी,कंधर-बेरल क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग छह-सात दिनों से शालूघाट में लगातार पहाड़ियां गिरने के कारण,अवरुद्ध। सड़क बंद होने से तीनों पंचायतों के 5000 से अधिक लोग प्रभावित

पंचायत बागा-करोग, खारसी,कंधर-बेरल क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग छह-सात दिनों से शालूघाट में लगातार पहाड़ियां गिरने के कारण,अवरुद्ध। सड़क बंद होने से तीनों पंचायतों के 5000 से अधिक लोग प्रभावित

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत बागा-करोग, खारसी और कंधर-बेरल क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले छह-सात दिनों से शालूघाट में लगातार पहाड़ियां गिरने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध है। सड़क बंद होने से तीनों पंचायतों के 5000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का मुख्यालय, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के


लिए आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्राम पंचायत बागा-करोग के उपप्रधान रामपाल शर्मा ने कहा कि मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की तीन बसें भी पिछले सात-आठ दिनों से सड़क पर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि इस दौरान क्षेत्र में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है या किसी प्रकार की जान-माल की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अल्ट्राटेक कंपनी का प्लांट स्थित होने के बावजूद कंपनी की ओर से सड़क बहाली के लिए न तो मशीनरी उपलब्ध करवाई गई और न ही किसी प्रकार की मदद दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी लोक कल्याण की बात करती है, लेकिन संकट की इस घड़ी में सड़क बहाली के लिए सहयोग नहीं किया जा रहा है। रामपाल शर्मा ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर सड़क बहाल नहीं की गई तो तीनों पंचायतों के लोग मजबूरन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की होगी। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने के कारण तीनों पंचायतों के सरकारी राशन डिपो में भी खाद्य सामग्री समाप्त हो चुकी है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क बहाल करवाने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *