अर्की
हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहंवा में देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरपूर वातावरण में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री एम. एल. शर्मा जी, सेवानिवृत्त कमांडेंट, होम गार्ड ने शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, भाषणों एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता
सेनानियों के बलिदान और देशप्रेम की भावना को जीवंत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि एम. एल. शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में प्रेरणादायक






