Home » Uncategorized » इलेक्ट्रिक बस में ग्राउंड क्लीयरेंस की सुविधा, जानकारी के अभाव में चालक-परेशान

इलेक्ट्रिक बस में ग्राउंड क्लीयरेंस की सुविधा, जानकारी के अभाव में चालक-परेशान

Share:

ब्यूरो:-

अर्की। अर्की से शिमला आईजीएमसी के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बस में खराब सड़कों, गड्ढों और स्पीड ब्रेकर से बचाव के लिए ग्राउंड क्लीयरेंस को ऊपर-नीचे करने की सुविधा उपलब्ध है। बस चालक विनोद कुमार ने इस सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस में दो बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से बस को आवश्यकता के अनुसार थोड़ा ऊपर या नीचे किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि गड्ढे या ऊंचे स्पीड ब्रेकर वाले स्थानों पर बस के निचले हिस्से को सड़क से टकराने से बचाने के लिए इन बटनों का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा बस को हल्का सा रोकने के बाद ही काम करती है।

विनोद कुमार ने कहा कि इस सुविधा की जानकारी के अभाव में कई बार चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यदि चालकों को बस की ग्राउंड क्लीयरेंस संबंधी इस तकनीकी सुविधा की पूरी जानकारी हो, तो गड्ढों और स्पीड ब्रेकर वाले मार्गों पर बस का संचालन अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *