Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम की अध्यक्षता में एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दाड़लाघाट मंडल से बीके सावित्री ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। बीके सावित्री ने बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत 10 करोड़ विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, सफल और सार्थक जीवन जीने के लिए अच्छे मित्रों का साथ, सकारात्मक विचार, नियमित ध्यान और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम ने कहा कि चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी नशे से बचकर अपने स्वास्थ्य और जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ा सके। उपप्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से बचने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर दीपक ठाकुर, मनोज मिश्रा, शीला वर्मा, देवेंद्र चौहान, प्रदीप गौतम, नवीश कुमार, जगदीश चंद, हुक्म देई, राज ठाकुर, नंदपाल सिंह, दिलीप शर्मा, अक्षय महाजन, प्रेमलाल, शिवानी पाठक, वीना देवी, प्रेम देई, अनिल कुमार और अमित कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *