Latest News
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध- संजय अवस्थी वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई समारोह की धूम, दानिश बने मिस्टर फेयरवेल और प्रियंका चुनी गईं मिस फेयरवेल लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अर्की में रंगोली निर्माण गतिविधि का किया गया आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Home » Uncategorized » राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी हिमाचली नाटी

राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी हिमाचली नाटी

Share:

कुनिहार
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की छात्राएं 2 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय संगरूर में आयोजित ऑल इंडिया नवोदय विद्यालय नेशनल गेम्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचली लोकनृत्य नाटी की प्रस्तुति देंगी।

इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के आठ रीजन से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समापन समारोह में छात्राएं हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत करेंगी।

नाटी टीम को संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह एवं योग शिक्षिका मीनाक्षी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। छात्राओं की टीम 2 सितंबर को संगरूर के लिए रवाना होगी। राष्ट्रीय मंच पर हिमाचली संस्कृति की प्रस्तुति विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *