अर्की शहनाज़
मानव कल्याण समिति अर्की की विशेष बैठक समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत समिति के प्रधान राजेंद्र गौतम की धर्मपत्नी प्रभावती गौतम की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रभावती गौतम समिति की गतिविधियों में विशेष रुचि रखती थीं और समय-समय पर समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान करती थीं।
बैठक में सर्वसम्मति से गांव काउली (मांझू) निवासी एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति की आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया गया। समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति लगातार पीड़ित के परिजनों के संपर्क में है तथा आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
बैठक में प्रेम सिंह चौहान, सोहन लाल पाल, देवेंद्र पाल, रोहित शर्मा सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






