Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » एनएच-205 शिमला-मंडी मार्ग पर कराड़ाघाट में निजी बस और ट्रक की भिड़न्त,कोई जानी नुकसान नही

एनएच-205 शिमला-मंडी मार्ग पर कराड़ाघाट में निजी बस और ट्रक की भिड़न्त,कोई जानी नुकसान नही

Share:

दाड़लाघाट।एनएच-205 शिमला-मंडी मार्ग पर कराड़ाघाट के समीप बुधवार को निजी मिनी बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसा करीब 11:30 बजे पेश आया। टक्कर में बस का अगला हिस्सा, चालक साइड की लाइट, बंपर और फ्रंट शो क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार निजी मिनी बस नंबर एचपी-11ए-3610 शालाघाट से दाड़लाघाट की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक नंबर एचपी-07सी-2124 दाड़लाघाट से शालाघाट की ओर आ रहा था। कराड़ाघाट के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। बस में करीब 10 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में बस चालक 27 वर्षीय निशांत पुत्र अनंत राम, निवासी गांव जोलग (अर्की) को दाहिनी टांग पर चोट लगी। बस में सवार ममता पत्नी मुकेश, निवासी गांव पलाटा, उम्र 29 वर्ष को नाक पर हल्की चोट तथा पूनम पुत्री तुलसी राम, निवासी गांव बड़ोग, उम्र 24 वर्ष को दाहिनी तरफ टांग के पास हल्की चोट लगी। इसके अलावा अन्य सवारियों और ट्रक चालक 28 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गांव टागड़ी, जिला शिमला को कोई चोट नहीं लगी। हादसे की सूचना मिलने पर दाड़लाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अर्की भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस की तफ्तीश के दौरान पाया गया कि बस के अगले हिस्से को चालक साइड से नुकसान हुआ, जबकि ट्रक के चालक साइड की तरफ पीछे डाले के पास आंशिक नुकसान हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की गलती पाई गई। बाद में बस चालक और अन्य संबंधित पक्षों ने निजी स्तर पर उपचार करवाने की बात कही। बस चालक तथा सवारियों को लगी चोटें सामान्य बताई गईं। बाद में बस के मालिक ओम प्रकाश और ट्रक मालिक अमन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। दोनों पक्षों ने अपने-अपने नुकसान की भरपाई स्वयं करने तथा बस चालक के उपचार का खर्च बस मालिक द्वारा वहन करने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने पुलिस से मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *