Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » पिपलूघाट चौक पर वर्षा शालिका न होने से यात्रियों व राहगीरों को बरसात के दौरान परेशानी का करना पड़ रहा सामना

पिपलूघाट चौक पर वर्षा शालिका न होने से यात्रियों व राहगीरों को बरसात के दौरान परेशानी का करना पड़ रहा सामना

Share:

दाड़लाघाट। पिपलूघाट चौक पर वर्षों से वर्षा शालिका का निर्माण न होने से यात्रियों और राहगीरों को बरसात के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से धुन्दन, दाड़लाघाट, सरयांज और अर्की सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए सड़कें निकलती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार रिंकू ने 18 जुलाई को पंचायत की पहली आम सभा में यह मुद्दा उठाया, जिस पर सर्वसम्मति से वर्षा शालिका निर्माण का प्रस्ताव पारित कर विधायक अर्की के माध्यम से सरकार व प्रशासन को भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह मामला लोक निर्माण विभाग के मंत्री के समक्ष भी उठाया गया है, जिसके बाद मंत्री कार्यालय ने 2 जुलाई को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदीप कुमार ने लोक निर्माण विभाग अर्की से मांग की है कि पंचायत प्रस्ताव और मंत्री कार्यालय के पत्र के आधार पर जल्द विभागीय प्रक्रिया पूरी कर पिपलूघाट चौक पर वर्षा शालिका का निर्माण करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *