Home » Uncategorized » बी एल. स्कूल कुनिहार की छात्रा पारुल राज का MBBS में चयन

बी एल. स्कूल कुनिहार की छात्रा पारुल राज का MBBS में चयन

Share:

कुनिहार
बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की होनहार पूर्व छात्रा पारुल राज ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर MBBS में चयन प्राप्त कर विद्यालय, कुनिहार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारुल राज का चयन डा० यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय की पूर्व छात्रा ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पारुल राज की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय से प्रत्येक वर्ष अनेक विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। MBBS में चयन के बाद पारुल राज अपने पिता देव राज, व् माता इंदु बाला के साथ विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा तथा मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने पारुल राज को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की। साथ ही पारुल राज को स्मृति चिन्ह , मफलर व् नगद राशी और उनके माता पिता को मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पारुल राज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने पारुल राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे चलकर एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करें।
पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर, उप-प्रधानाचार्य तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी पारुल राज एवं उनके माता -पिता देव राज व् इंदु बाला को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि पारुल राज की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *