Home » Uncategorized » ईश्वरमा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के खेल मैदान में वार्षिक खेल दिवस का किया गया आयोजन

ईश्वरमा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के खेल मैदान में वार्षिक खेल दिवस का किया गया आयोजन

Share:

खेलों से निखरता है बच्चों का आत्मविश्वास, ईश्वरम्मा स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिखा उत्साह

नन्हे खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

दाड़लाघाट। ईश्वरम्मा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़लाघाट में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वार्षिक खेल दिवस के दौरान नन्हे बच्चों के लिए पिक एंड रन, चम्मच-नींबू दौड़, बुक बैलेंसिंग, कप बैलेंसिंग, पैक योर बैग और सिंगल लेग रेस जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वहीं कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी, सैक रेस, टग ऑफ वॉर, ब्लाइंडफोल्ड मटका रेस और थ्री-लेग रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नर्सरी की पिक एंड रन प्रतियोगिता में नित्यम ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय और क्रियांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। एलकेजी पिक एंड रन में अयान प्रथम, हारिका द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। एलकेजी पैक योर बैग में शिवांश प्रथम, सांशिका द्वितीय और हारिका तृतीय रहीं। यूकेजी पिक एंड रन में पीयूष प्रथम, गुंजन चंदेल द्वितीय और भवनीत तृतीय रहे। कप बैलेंसिंग में पीयूष प्रथम, भवनीत द्वितीय और गुंजन शर्मा तृतीय रहीं।

कक्षा पहली की सिंगल लेग रेस में सावी प्रथम, पल्लवी द्वितीय और हितांशी तृतीय रहीं, जबकि बुक बैलेंसिंग में भूमिका प्रथम, सावी द्वितीय और नक्श तृतीय रहे। कक्षा दूसरी की स्पून रेस में भाविका ने प्रथम और ऋक्षित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बुक बैलेंसिंग में तरुष प्रथम और रुहानी द्वितीय रहे।

कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन सुरेश ठाकुर और प्रधानाचार्य कांता ठाकुर ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त अध्यापकों, खेल प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर गीता, मोनिका, अलका, चित्रा, सुनंदा, वनिता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *