Home » Uncategorized » हिमाचल अकैडमिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

हिमाचल अकैडमिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

Share:

अर्की:-
हिमाचल अकैडमिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे और अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को विभिन्न गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना रहा। बच्चों के उत्साह और मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *