Home » Uncategorized » नेशनल वालीबॉल गेम्स के समापन समारोह में जेएनवी सोलन की नाटी ने मोहा मन।

नेशनल वालीबॉल गेम्स के समापन समारोह में जेएनवी सोलन की नाटी ने मोहा मन।

Share:

कुनिहार
नवोदय विद्यालय समिति, चंडीगढ़ संभाग की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय संगरूर, पंजाब में आयोजित नेशनल वालीबॉल गेम्स का समापन समारोह हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के नवोदय विद्यालयों के 10 रीजन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

समापन समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार सोलन के विद्यार्थियों ने हिमाचली लोकनृत्य नाटी की शानदार प्रस्तुति देकर हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया तथा सभी ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर नवोदय विद्यालय समिति, चंडीगढ़ संभाग के असिस्टेंट कमिश्नर शैलेश कुमार नाग ने संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह तथा नाटी प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन के प्राचार्य के.के. यादव ने विद्यार्थियों एवं संगीत शिक्षक को शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर हिमाचली लोक संस्कृति की प्रस्तुति देना विद्यालय के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *