Home » Uncategorized » अर्की में रामलीला क्लब के सदस्यों व स्थानीय लोगो ने निकाली श्री राधा कृष्ण की बाल स्वरूप की शोभा यात्रा

अर्की में रामलीला क्लब के सदस्यों व स्थानीय लोगो ने निकाली श्री राधा कृष्ण की बाल स्वरूप की शोभा यात्रा

Share:

अर्की उपमंडल मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर रामलीला क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ श्री राधा कृष्ण की बाल स्वरूप की शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा अर्की नगर के सभी वार्डों में निकाली गई व नगर की परिक्रमा कर स्थानीय बाजार में संपन्न हुई तथा सांय के समय अर्की बाजार में मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें स्थानीय युवाओं का जोश दिखाई दिया । रात्रि के समय श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में कृष्ण जन्म तक भजन-कीर्तन हुआ । रामलीला क्लब के निदेशक हेमेंद्र गुप्ता व प्रधान अजय रघुवंशी ने क्षेत्र की जनता से इस शोभायात्रा में बढ-चढकर भाग लेने के लिए धन्यवाद किया । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *