कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
खंड समिति कुनिहार की अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने शनिवार दोपहर को अपने स्नातन धर्म के अनुरूप शुभ मुहूर्त व शुभ लगन में खंड विकास कार्यालय कुनिहार में समिति की कुर्सी संभाली।इस दौरान उन्होंने विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली सभी
पंचायती के खंड विकास समिति सदस्यों के कार्यो को पूरी निष्ठा व लगन के साथ करते हुए विकासात्मक कार्यो को गति देने की बात कही ।इस दोरान उनके साथ पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा ,जिला परिषद सदस्य आशा परिहार सहित अन्य गणमान्य लोग व खण्ड विकास अधिकारी तन्मय कंवर सहित कार्यालय स्टाफ के लोग मौजूद रहे ।
इस दोरान गोविंद शर्मा ने कहा,कि आज सनातन धर्म के अनुसार बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा जी को शुभ लगन व शुभ घड़ी में उनकी कुर्सी पर बिठाया गया ।उन्होंने विधान सभा के सभी लोगो का भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य को कुनिहार विकास समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए आभार व्यक्त किया ।






