Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » डोमेहर में तीन दिवसीय खेल टूर्नामेंट का सफल आयोजन, एसवीएन कुनिहार बना कबड्डी विजेता

डोमेहर में तीन दिवसीय खेल टूर्नामेंट का सफल आयोजन, एसवीएन कुनिहार बना कबड्डी विजेता

Share:

कुनिहार
अर्की उपमंडल के डोमेहर में 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय खेल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड अर्की के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में एसवीएन कुनिहार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा को भी परखा गया तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया गया। इससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

एसवीएन कुनिहार की कबड्डी टीम के विजेता बनने से विद्यालय तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विजेता टीम तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *