अर्की:-
रा व मा विद्यालय डुमैहर के विद्यार्थियों ने डुमैहर में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्चपॉस में प्रथम स्थान तथा खो खो में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण तथा उनके प्रशिक्षको जिसमे राज कुमार पाल व नागेश शर्मा का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यार्थियों व उनके शारीरिक शिक्षकों के निरंतर प्रयास एवं मेहनत का परिणाम है और उन्हें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।

विद्यालय प्रबंधन समिति व पूरे स्टाफ ने भी विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्ध पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।






