Home » Uncategorized » पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में शिक्षक दिवस के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में शिक्षक दिवस के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में शिक्षक दिवस के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की। प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ नशे, मोबाइल के दुरुपयोग, गलत संगति और बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार जैसे विषयों पर चर्चा की। संवाद में 150 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। इसके बाद प्रधानाचार्य मुनीश कमल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष पूजा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एसएमसी कार्यकारिणी व प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं एसएमसी की ओर से प्रधानाचार्य मुनीश कमल को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *