Home » Uncategorized » राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में मनाया गया शिक्षक दिवस

राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में मनाया गया शिक्षक दिवस

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में कविताएं, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य शिक्षक श्यामलाल गौतम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक सुभाष ठाकुर ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। एसएमसी अध्यक्ष दीपा शर्मा और उपाध्यक्ष अर्चना ने भी विद्यार्थियों को शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य शकुंतला, सीमा तथा पाठशाला परिचारिका मीना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *