Home » Uncategorized » विकास खंड कुनिहार परिसर में हिम ईरा कैफ़े आरम्भ, पार्क व सोलर बेंच का किया जा रहा निर्माण ।

विकास खंड कुनिहार परिसर में हिम ईरा कैफ़े आरम्भ, पार्क व सोलर बेंच का किया जा रहा निर्माण ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
विकास खंड कुनिहार परिसर में दस लाख रू की लागत से हिम ईरा कैफ़े शॉप आरम्भ हुई,जिसका शुभारंभ हाल ही में विधायक संजय अवस्थी द्वारा किया गया था।हिम ईरा की शॉप में विधान सभा की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को अपने हस्त निर्मित उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर जगह मिलेगी ,तो वहीं कैफ़े के आरंभ होने से महिलाओ की आर्थकी भी मज़बूत होगी।
बीडीओ तन्मय कंवर कुनिहार का खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए उनका प्रेम विधानसभा अर्की क्षेत्र के लोगो के जहन में तो है ही साथ ही उनके कार्यकाल में विकास खंड कार्यालय में विश्राम गृह,बीडीओ रेसिडेंस सहित कार्यालय कर्मचारियों के लिए भी नए रेसिडेंस भवन बनाये गए और अब हिम ईरा शॉप व पार्क के निर्माण से विकास खंड कार्यालय के सौन्दर्य में चार चांद लगा दिए है।
विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने विशेष बातचीत में बताया,कि हिमईरा के कैफ़े शॉप आरम्भ होने से कार्यालय के स्टाफ सहित सीबीएसई विद्यालय व अन्य लोगो के लिए हाइजेनिक फ़ूड की सुविधा मिलेगी ।कैफ़े में चाय कॉफी सहित फ़ास्ट फ़ूड,समोसा पेस्ट्री सहित खाने की व्यवस्था सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को दी गई है।भविष्य में ब्लॉक परिसर के साथ ही तहसील कार्यालय आरम्भ होने से लोगो को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी।कैफ़े के साथ ही करीब सात लाख रू की लागत से पार्क का निर्माण भी किया गया है ,जिसमे विदेशी घास सहित सौंदर्य के लिए पेड़ व एक पौंड का निर्माण किया गया है ,जिसमे फ़िल्टर व पंप के साथ वाटर फॉल जैसा इफ़ेक्ट दिया गया है ।
कंवर ने बताया ,कि कार्यालय परिसर में एक सोलर बेंच जिला परिषद से 1:50 लाख की लागत से लगाया जा रहा है ,जोकि हिमाचल प्रदेश के किसी भी कार्यालय में पहली बार स्थापित हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *