Home » Uncategorized » अर्की महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन।

अर्की महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन।

Share:

राजकीय महाविद्यालय अर्की में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। तथा वरिष्ठ लैब सहायक लायक राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि महाविद्यालय पीटीए अध्यक्षा ममता शर्मा उपाअध्यक्षा ज्योति गुप्ता ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया ।कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के आपसी परिचय, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा महाविद्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कॉलेज प्राचार्या सुनीता शर्मा ने नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्रेशर पार्टी नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार से जुड़ने और वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में संपन्न होने वाली शैक्षणिक,सांस्कृतिक खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
इस वर्ष के मिस फ्रैशर का खिताब संगीता बी ए प्रथम वर्ष ने अपने नाम किया। वहीं मिस्टर फ्रैशर नमन शर्मा बी सी ए प्रथम वर्ष के छात्र चुने गए। निधि, जतिन, जागृति,दीपांशु, पल्लवी और साहिल ने क्रमशः रनर अप मिस परसोना मिस्टर पर्सनालिटी मिस ब्यूटीफुल तथा मिस्टर हैंडसम के टाइटल अपने नाम किये।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा महाविद्यालय परिसर खुशनुमा माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, शिक्षक वर्ग तथा सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *