Home » Uncategorized » दाड़लाघाट महाविद्यालय में किया गया आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान एवं डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन।

दाड़लाघाट महाविद्यालय में किया गया आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान एवं डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन।

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की एनएसएस इकाई के सौजन्य से बटालियन ट्रेनिंग सेंटर कोटली अग्निशमन विभाग अर्की तथा होमगार्ड दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान एवं डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के करीब 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने, बचाव कार्यों तथा प्राथमिक सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, गैस सिलेंडर फटने के कारणों और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं का व्यावहारिक डेमोंस्ट्रेशन भी करवाया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यावहारिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने में भी सक्षम बनाते हैं। इस अवसर पर गृह रक्षा विभाग दाड़लाघाट से कंपनी कमांडर बलदेव शर्मा, एसपीसी मनोज कुमार, पीसी यशवंत, अग्निशमन विभाग अर्की से अशोक कुमार, खेमराज, राजेंद्र कुमार तथा हरीश कुमार ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने कहा कि वर्तमान समय में आपदा प्रबंधन का ज्ञान बेहद आवश्यक है। विद्यार्थियों को आग अथवा अन्य आपदाओं के दौरान घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *