Home » Uncategorized » शारदीय नवरात्रों में होने वाली रामलीला के आयोजन के लिए कमेटी का गठन। रितेश जोशी एक बार फिर सभालेंगे प्रधान का दायित्व ।

शारदीय नवरात्रों में होने वाली रामलीला के आयोजन के लिए कमेटी का गठन। रितेश जोशी एक बार फिर सभालेंगे प्रधान का दायित्व ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की अहम बैठक का आयोजन प्राचीन ठाकुर द्वारा मन्दिर के सभा गार मे समिति के सयोंजक एवं वरिष्ठ सदस्य देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्व समति से पुरानी कार्य कारणी को ही रखा गया ,जिसमें प्रधान रितेश जोशी, उप प्रधान अमन अत्री,महासचिव गौरव शर्मा ,कोषाध्यक्ष सूर्यांश गर्ग को बनाया गया।रामलीला के मंचन के लिए निर्देशक का दायित्व राधा रमण शर्मा ,संदीप जोशी व संजय जोशी को सौंपा गया।
समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से अनवरत रामलीला का मंचन किया जा रहा है व इस वर्ष भी रामलीला का भव्य मंचन करने के लिए रामलीला रिहर्सल आरम्भ कर दी गई है । वन्ही समिति द्वारा सोमवार को राधा अष्टमी पर ठाकुरद्वारा मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक राज दरबार परिसर में होगा व 20 व 21 अक्टूबर को दशहरा ग्राउंड कुनिहार में भव्य आयोजन सहित सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा जिसमे प्रदेश सहित अन्य राज्यो के नामी कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे । बैठक में दशहरा के दौरान होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित अन्य कार्यक्रमो के लिए भी विचार विमर्श करके समितियां बनाकर दशहरा उत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा।
बैठक में श्री रामलीला जनकल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं सयोंजक देवेंद्र शर्मा ने रामलीला के इतिहास सहित आज होने वाले रामलीला मंचन के संबंध में विस्तृत जानकारी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *