Home » Uncategorized » 33 केवी सब स्टेशन अर्की में मरम्मत कार्य, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

33 केवी सब स्टेशन अर्की में मरम्मत कार्य, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Share:

अर्की:-
अर्की। विद्युत उपमंडल अर्की के अधीन 33 केवी सब स्टेशन अर्की में अति आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 15 सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान अर्की, बातल, मंझयाट, मांझू, खनलग, बथालंग, शालाघाट, धतोणी, गलोग, सुगवाईला, कोलका तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है तथा कहा है कि मरम्मत कार्य आवश्यक होने के कारण निर्धारित समय में बिजली बंद रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *