Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में मनाया हिंदी दिवस भाषण व कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में मनाया हिंदी दिवस भाषण व कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Share:


अर्की। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नवांशी ने प्रथम, नमिता ने द्वितीय तथा गार्विका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, जागृति द्वितीय तथा भव्या एवं उनकी साथी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार और भावनाएं प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान भी है। प्रतियोगिताओं के आयोजन में शिक्षिकाओं सुनीता और ममता का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *