दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत कोटलू के गांव सेरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दो नए कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। कमरों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाने में सहयोग देने पर ग्रामीणों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेरा गांव सेरा, समाणा, कोटलू और फगवाना सहित आसपास के गांवों के बच्चों के लिए
शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में विद्यालय में दो नए कमरों का निर्माण होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत कोटलू की प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान सागर शर्मा, वार्ड सदस्य लक्ष्मी चंद, हीरा लाल ठाकुर, ललिता देवी, सेरा महिला मंडल प्रधान मधु ठाकुर, एसएमसी प्रधान धर्मपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान सुनीता पंवर, पूर्व उपप्रधान निर्मला देवी सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान ज्ञान चंद ठाकुर, करम चंद ठाकुर, मस्त राम बंसल, श्याम लाल शर्मा, हीरा सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, पवन कुमार शर्मा, करम चंद महाजन, नरेश शर्मा, रमा महाजन, इंदु शर्मा और ज्योति ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय की इस आवश्यकता को पूरा करने से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।






