Home » Uncategorized » पट्टा बरारी स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर।

पट्टा बरारी स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर।

Share:

कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरारी में प्रधानाचार्य दूनी चंद की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग अर्की के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग अर्की के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को प्रदर्शन एवं व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के तरीकों के बारे में समझाया। विद्यार्थियों को बताया गया कि आपदा अथवा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार सूझबूझ और सावधानी से कार्य करते हुए स्वयं को तथा आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया तथा आपदा प्रबंधन के विभिन्न उपायों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, आग से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रभारी ज्ञान दास, प्रशिक्षित स्नातक कला अध्यापक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की समझ, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की SMC समिति के अध्यक्ष दिवाकर,सदस्य कमल किशोर,कृष्ण लाल तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक वर्ग से सुनील कुमार, परवेश वर्मा, राजेश शर्मा, चंद्र किशोर, योगेश, राकेश, सुधीर, बलबीर, कांता देवी, रीना देवी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के लिए अग्निशमन विभाग अर्की के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *